पंजाब नेशनल बैंक ऋण घोटाले का आरोपी और हीरा कारोबारी नीरव मोदी भारत सरकार द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। पीएनबी घोटाला कर नीरव ने खूब पैसा जमा किया और फिर देश छोड़ दिया। नीरव ने इन पैसों से दूसरे देशों में भी काफी प्रॉपर्टी खरीदी। इनमें न्यूयॉर्क और लंदन जैसे शहरों में शानदार बंगले भी हैं। लेकिन अब नीरव को कंगाल घोषित कर दिया गया है और पिछले कुछ समय में नीरव को कई कानूनी झटके भी लगे हैं। ऐसे ही एक और झटका हाल ही में नीरव को लगा। यह झटका नीरव के लंदन के बंगले से जुड़ा है।लंदन हाईकोर्ट ने हाल ही में नीरव को एक बड़ा झटका दिया है। लंदन हाईकोर्ट ने नीरव के लंदन वाले अलीशान बंगले को नीलाम करने का आदेश सुनाया है। यह बंगला असल में एक शानदार फ्लैट है और फिलहाल नीरव के फैमिली ट्रस्ट की कस्टडी में है। इसकी नीलामी से 52.5 लाख पाउंड यानी कि करीब 55 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।