दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया;

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया;

दिल्ली शराब घोटाला मामले में रिमांड खत्म होने के बाद ईडी ने गुरुवार को एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है, जबकि अरविंद केजरीवाल की ओर से रमेश गुप्ता बहस कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट रूम में मौजूद हैं. इस दौरान एसवी राजू ने आरोप लगाया है, ‘सीएम अरविंद केजरीवाल डिवाइसों के पासवर्ड भी नहीं बता रहे हैं। गोलमोल जवाब दे रहे हैं।ईडी ने कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान कहा कि जब केजरीवाल से डिवाइस का पासवर्ड पूछा गया तो उन्होंने बताने से इनकार कर दिया और कहा कि वह वकीलों से पूछकर बताएंगे। ईडी की ओर से पेश वकील एसवी राजू ने उनकी रिमांड की मांग करते हुए कहा कि केजरीवाल को कुछ और लोगों से आमना-सामना कराना है।दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को शराब पुलिस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है। ईडी ने 7 दिनों की और रिमांड की मांग करते हुए कहा कि केजरीवाल की पत्नी के एक मोबाइल फोन का डेटा निकाला गया है और उसका विश्लेषण किया जा रहा है। हालाँकि, 21 मार्च को तलाशी के दौरान जब्त किए गए मुख्यमंत्री के अन्य 4 डिजिटल उपकरणों का डेटा अभी निकाला जाना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *