कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

मध्यप्रदेश में नेताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है ये घटना पूर्व कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस को लगा है और अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कमलेश शाह ने भोपाल में सीएम हाउस में सीएम मोहन यादव के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह अब भाजपा के हो गए हैं। भोपाल में सीएम हाउस में कमलेश शाह ने सीएम मोहन यादव के सामने भाजपा की सदस्यता ली है। कमलेश शाह शुक्रवार को सीएम हाउस पहुंचे थे और उन्होंने वहां भाजपा की सदस्यता ले ली। इस दौरान सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे। कमलेश शाह का भाजपा में शामिल होना कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। विधायक कमलेश शाह ने आज सुबह ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कांग्रेस हटा दिया था और उनके भोपाल में सीएम हाउस पहुंचने की खबरें सामने आ गई थीं। जिससे ये अंदेशा लगा लिया गया था कि किसी भी वक्त कांग्रेस का हाथ छोड़कर विधायक कमलेश शाह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *