प्रदेश में दूसरे चरण के लिए मतदान के लिए 28 मार्च से अधिसूचना जारी करते ही नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई। 4 अप्रैल तक नामांकन भरा जाएगा। इसे लेकर यहां महासमुंद और कांकेर लोक क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव प्रचार अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू और रूपकुमारी चौधरी दोनों ही गुरूवार को धमतरी पहुंच कर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। कांग्रेस भवन में ताम्रध्वज साहू कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।उल्लेखनीय है कि देशभर में कुल 7 चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण में महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में चुनाव होगा। इसके लिए 28 मार्च को चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी तथा 8 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।