सुकमा के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सक्रिय एक महिला सहित कुल सात नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सभी आत्म समर्पण करने वाले नक्सली कई वारदातों शामिल थे। सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और सुकमा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत के तहत अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से प्रभावित होकर नक्सलियों ने सरेंडर किया है।