मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के मैनपुर स्थित गुरुजी भाठा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान साय ने कांग्रेस द्वारा फैलाए गए आरक्षण के भ्रामक बातों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासी क्षेत्र में यह भ्रम पैदा कर रही है कि दिल्ली और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। मैं इस पर बताना चाहता हूं कि आरक्षण कभी खत्म नहीं होने वला है इसलिए कांग्रेस के भ्रम में नहीं पड़ना है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए भ्रम फैला कर वोट लेना चाहती है लेकिन वो कभी सफल नहीं हो पाएगी।