कोलकाता नाइट राइडर्स ने  पहली बार लखनऊ सुपर जांयट्स को हराया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहली बार लखनऊ सुपर जांयट्स को हराया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 8 विकेट से धूल चटा दी। कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए। 162 रन के लक्ष्य को कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिल साल्ट की तूफानी 89 रन की पारी की बदौलत 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आईपीएल के इतिहास में यह कोलकाता नाइट राइडर्स की लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ पहली जीत है।162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 ओवर के भीतर ही दो झटके लग गए। मोहसिन खान ने पहले सुनील नरेन को आउट किया फिर अंगकृष रघुवंशी को भी 7 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसेक बाद कोलकाता को कोई झटका नहीं लगा और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर फिल साल्ट ने टीम को 15.4 ओवर में ही जीत दिला दी। साल्ट ने 47 गेंदों में 3 छक्के और 14 चौकों की मदद से नाबाद 89 रन की पारी खेली तो श्रेयस भी 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *