प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र

पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बार-बार कहा है कि उनकी राय में देश में केवल चार ‘जातियां’ हैं- युवा, महिलाएं, किसान और गरीब। इसे ध्यान में रखते हुए, भाजपा के चुनावी वादों के मुख्य आकर्षण में समाज के इन चार वर्गों के उत्थान के लिए कई उपाय शामिल हैं। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में पीएम मोदी के भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के संकल्प को पूरा करने का रोडमैप पेश किया है।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के सकंल्प पत्र को जारी कर दिया । इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं। पार्टी के घोषणापत्र को बीजेपी ने मोदी की गारंटी पत्र का नाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *