Lok Sabha Elections 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच मणिपुर में दोबार हो रहा मतदान

Lok Sabha Elections 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच मणिपुर में दोबार हो रहा मतदान

आंतरिक-मणिपुर संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और सुबह 11 बजे तक करीब 38 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले हैं। 11 मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और यह शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।

चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया था 11 बूथों पर मतदान

चुनाव आयोग ने शनिवार को 11 मतदान केंद्रों पर हुए चुनाव को रद्द घोषित कर दिया और इंफाल पूर्वी जिले के सात और इंफाल पश्चिम जिले के चार केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराने की घोषणा की। अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए इन मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) सहित अतिरिक्त सुरक्षा बलों की बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *