दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को रांची में इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित किया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को रांची में इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित किया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को रांची में इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि उनके पति को जेल में मारने की साजिश की जा रही है। वह शुगर के मरीज हैं, लेकिन उन्हें इंसुलिन लेने से रोका जा रहा है।सुनीता केजरीवाल ने कहा कि लोग कहते हैं, राजनीति बुरी चीज है। यह वाकई बुरी चीज है। शर्मनाक बात है कि जेल में मेरे पति अरविंद केजरीवाल के खाने और उनके एक-एक निवाले पर कैमरा लगा दिया गया है। उन्होंने लोगों से सवालिया लहजे में पूछा कि आखिर अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन का कसूर क्या है? इन्हें छल-कपट से जेल में डाला गया है। इन्हें किसी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया, इनका कसूर साबित नहीं हुआ, लेकिन महज जांच के नाम पर इन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने लोगों से तानाशाही ताकतों की साजिश का जवाब देने की अपील की। उन्होंने नारा लगाया, “जेल का ताला टूटेगा, अरविंद केजरीवाल छूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *