राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को हरा कर दर्ज की शानदार जीत

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को हरा कर दर्ज की शानदार जीत

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 44वें मुकाबले में संजू सैमसन की सुनामी देखने को मिली, जहां उन्होंने ताबड़तोड़ 1 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 71 रन ठोक दिए। यह पारी लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के 76 रनों पर भारी पड़ी और राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने कप्तान केएल राहुल और दीपक हूडा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 196 रन बनाए। 197 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही और जोस बटलर के साथ मिलकर यशस्वी जायसवाल ने 60 रन जोड़ लिए। बटलर पावरप्ले की आखिरी गेंद पर आउट हुए। इसी स्कोर पर जायसवाल भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ रन बानना शुरू किया। रियान पराग 14 रन बनाकर आउट हुए तो ध्रुव जुरेल ने कप्तान का साथ निभाया और दोनों ने अपना अपना अर्धशतक पूरा किया। संजू सैमसन और जुरेल ने राजस्थान को 19वें ओवर में ही जीत दिला दी। सैमसन 33 गेंदों में 71 रन बनाकर नाबाद रहे तो ध्रुव जुरेल ने नाबाद 52 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *