दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराकर सीजन की पांचवीं जीत हासिल की। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 257 रन बनाए। 258 रन के जवाब में मुंबई इंडियंस ने काफी संघर्ष किया और 247 तक पहुंचने में शफस रही। इस तरह दिल्ली ने 10 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।258 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और 45 के स्कोर तक दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गए। सूर्या ने 13 गेंदों में 26 रन जरूर बनाए लेकिन जल्दी पवेलियन लौट गए। हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और टीम की जीत की उम्मीद को जगाए रखा। पंड्या 46 रन बनाकर आउट हुए तो टिम डेविड ने अपनी छोटी सी पारी से फिर उम्मीद जगा दी। मुकेश ने उन्हें आउट कर लगभग मैच खत्म कर लिया। 20वें ओवर में तिलक वर्मा के आउट होते ही मुंबई की हार निश्चित हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *