अमित शाह की एडिटेड वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन

अमित शाह की एडिटेड वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन

गृहमंत्री अमित शाह का एक एडिटेड वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। अमित शाह के एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद एडिटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल किया जा रहा है। गृहमंत्री के एडिटेड वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस को 2 शिकायतें मिली थीं। इसमें एक शिकायत BJP की ओर से की गई थी। वहीं दूसरी शिकायत गृह मंत्रालय की तरफ से की गई थी। शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल साइबर विंग IFSO यूनिट ने FIR दर्ज की है। एडिटेड वीडियो में गृहमंत्री को SC/ST और OBC के लिए आरक्षण पर टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। इस एडिटेड वीडियो को लेकर BJP ने देशभर में FIR दर्ज करने का फैसला किया है। BJP और गृह मंत्रालय की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 153/153A/465/469/171G और IT एक्ट की धारा 66C के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *