सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच जोरदार फायरिंग

छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल में नक्सलियों और बीच मुठभेड़ हुआ है। सुकमा जिले के घने जंगलों में जमकर फायरिंग हुई। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली का एनकाउंटर किया है। जवानों ने हथियार और नक्सली सामान के साथ मृतक आतंकी का शव बरामद किया है। किस्टाराम इलाके में पेलेस्पाड के जंगल में मुठभेड़ हुई है। जवानों को नक्सलियों के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त टीम जंगल में सर्चिंग के लिए निकल गई।सुबह – सुबह सुकमा के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवान जंगल में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे माओवादियों ने जवानों पर जोरदार फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब देते हुए जवानों ने भी जमकर फायरिंग की, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया। जवानों का पलड़ा भारी देख नक्सली झाड़ियों के आड़े भाग निकले। सुरक्षाबलों ने जंगल से हथियार, नक्सली सामान और एनकाउंटर हुए माओवादी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *