गर्मी ने आम लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 1 मई से 15 जून और शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाएगा।छुट्टियों की संख्या घटाने का शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है। शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने कहा कि अवकाश में कटौती के बदले अर्जित अवकाश की पात्रता नहीं रहेगी। जबकि अन्य विभाग में प्रतिवर्ष 30 दिवस अर्जित अवकाश और प्रत्येक माह के शनिवार को अवकाश की सुविधा दी जा रही है।