घर बैठे वोट करने की सुविधा प्रारम्भ करने से शारीरिक रूप से असमर्थ एवं वयोवृद्ध मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता निभा रहे है। इस पहल से आज जिले के कटघोरा एवं पाली तानाखार विधानसभा के 85 वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्ग मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओं ने घर से ही मतदान किया।जिला के दूरस्थ क्षेत्र पोड़ी उपरोड़ा के वनांचल ग्राम साखो की रहने वाली 101 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता दलेश बाई, परवतिया बाई एवं 102 वर्षीय मोनो बाई पैंकरा ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन वयोवृद्ध मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में होम वोटिंग के द्वारा मताधिकार का प्रयोग की सुविधा पाकर अपने पसंदीदा अभ्यर्थी को खुशी खुशी वोट किया।