मई में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

मई में पड़ेगी प्रचंड गर्मी

उत्तर-पश्चिम भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आने वाले दिन और गर्म रहने वाले हैं। भारतीय मौसम विभाग को बताया कि मई में तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है और दो-चार दिन लू चल सकती है।
IMD प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं। इनमें उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में दो से चार दिन लू चल सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात में अगले पांच दिन, जबकि मध्य भारत में तीन से पांच मई के बीच भीषण गर्मी के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कई राज्यों में हल्की बारिश के बावजूद चार से छह मई के दौरान अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *