पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का 49वां मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया।चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 163 रनों का मामूली लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह पंजाब की लगातार दूसरी जीत है। पंजाब के लिए विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और रिली रोसो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। लेकीन दोनों बल्लेबाज अर्धशतक से चूक गए।इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में जाने की राह मुश्किल हो गई हैं। चेन्नई ने अबतक खेले गए 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार का सामना किया है। 10 अंक के साथ टीम अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स के इस जीत के बाद 10 मैच में आठ अंक हो गए हैं। वह छठे स्थान पर आ गई है और उनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीद अब भी कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *