राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण एनआइए ने पंजाब के अटारी बॉर्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी और बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ ज़ब्त किए जाने के मामले में एक और अहम गिरफ़्तारी की। बुधवार को एक अभियुक्त की गिरफ़्तारी के साथ इस मामले में अब तक कुल 8 अभियुक्त गिरफ़्तार किए जा चुके हैं हैं।
पकड़े गए अतहर सईद उर्फ़ चाचा ने इस मामले के मुख्य आरोपी शाहिद अहमद के इशारे पर मादक पदार्थों की तस्करी की पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया।
दिल्ली के दरियागंज इलाक़े की एक इमारत की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ मिले थे। इस बिल्डिंग से कई अहम सबूत मिले, जिसके आधार पर अतहर सईद के पीछे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की टीम लगायी गई थी। जिसके बाद सईद को गिरफ़्तार कर लिया गया। दरियागंज की इमारत से मिले कई महत्वपूर्ण सुराग़ की छानबीन एनआइए की टीम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक़ इसके ज़रिए भारत में चल रहे तमाम बड़े मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले रैकेट का पर्दाफ़ाश हो जाएगा।