मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को जशपुर के पण्डरापाठ (चुन्दापाठ) में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, यह चुनाव देश की तकदीर बदलेगा। यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है। मोदी गरीब के बेटे हैं। गरीब का दर्द गरीब ही समझ सकता है। एक तरफ पिकनिक मनाने वाले कांग्रेस के युवराज हैं, दूसरी ओर पीएम मोदी हैं, जो 24 में से 18 घंटे काम करते हैं।
पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि दस साल तो ट्रेलर था, पिक्चर तो अभी बाकी है। सीएम साय ने कहा कि पांच साल तक प्रदेश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की योजनाओं को रोकने का काम किया, सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार किया। सभा में सीएम साय ने 7 मई को तीसरे चरण के चुनाव में रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के लिए समर्थन भी मांगा।