चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मैच में हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मैच में हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, फिर गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 3 विकेट चटका दिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 167 रन बनाए। 168 रन के जवाब में पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 139 रन पर ही बना सकी।

68 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही।पारी के दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे ने जॉनी बेयरस्टो और फिर राइली रूसो को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को 50 के पार पहुंचाया। मिचेल सेंटनर ने शशांक को आउट कर साझेदारी तोड़ी तो जडेजा ने प्रभसिमरन को पवेलियन भेज दिया। सिमरनजीत सिंह ने जीतेश शर्मा को आउट कर पंजाब की आधी टीम को समेट दिया।

पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और रवींद्र जडेजा का शिकार हो गए। इसके बाद जडेजा ने आशुतोष शर्मा को आउट कर पंजाब की उम्मीदें तोड़ दी। आखिरी बल्लेबाजों ने संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन चेन्नई के सामने पूरे 20 ओवर खेलने के बाद सिर्फ 139 रन बना सकी। जडेजा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए तो तुषार देशपांडे और सिमरनजीत सिंह को भी 2-2 विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *