लखनऊ सुपर जाएंट्स को 98 रन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया

लखनऊ सुपर जाएंट्स को 98 रन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 54वां मामला लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केकेआर ने ऑलराउंडर सुनील नरेन की जोरदार बल्लेबाजी और फिर हर्षित राणा की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से लखनऊ को 98 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

केकेआर के लिए हर्षित राणा ने 3.1 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने तीन ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए। इन दोनों के अलावा आंद्रे रसेल ने दो और सुनील नरेन ने एक विकेट लिया। नरेन ने इससे पहले 39 गेंद पर सात छक्के और छह चौके की मदद से 81 रनों की पारी खेली थी। उनके इस जोरदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

यह आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की 8वीं जीत है। इसी के साथ उनके 11 मैच में 16 अंक हो गए हैं और वह राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। राजस्थान के भी 16 अंक हैं लेकिन केकेआर का नेट रनरेट +1.453 है। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स एक स्थान नीचे खिसककर पांचवे नंबर पर आ गया है। लखनऊ के 11 मैच में 12 अंक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *