लगातार मुठभेड़ के बाद डर में अब नक्सली डर से हथियार डाल रहे हैं

लगातार मुठभेड़ के बाद डर में अब नक्सली डर से हथियार डाल रहे हैं

छत्तीसगढ़ में पुलिस और CRPF के अभियान का असर अब दिखने लगा है। लगातार मुठभेड़ के बाद डर में अब नक्सली डर से हथियार डाल रहे हैं। इसी कड़ी में अब नक्सलियों की सबसे खतरनाक बटालियन नंबर 1 को करारी चोट लगी है। इस बटालियन में सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा और DKSZC और कमांडर देवा के साथ काम कर चुके पति-पत्नी ने सरेंडर कर दिया है।इनके ऊपर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। इसके अलावा किस्टाराम एरिया कमेटी और दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय अन्य 4 नक्सलियों ने भी हथियार डाले हैं। ये 5-5 लाख रुपए के इनामी है। सभी पर कुल 36 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *