भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से मिले मालदीव के विदेश मंत्री

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से मिले मालदीव के विदेश मंत्री

भारत के साथ मालदीव के चल रहे विवाद के बीच मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर भारत दौरे पर आए हैं। ज़मीर का यह पहला भारत दौरा है। साथ ही भारत और मालदीव के बीच तनाव की स्थिति पैदा होने के बाद मालदीव के किसी भी मंत्री का भी यह पहला भारत दौरा है। भारत से पंगा लेना मालदीव को काफी भारी पड़ा है। मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर सबसे ज़्यादा निर्भर करती है और सबसे ज़्यादा भारतीय पर्यटक ही मालदीव जाते थे, पर जब से दोनों देशों के बीच विवाद शुरू हुआ है, तभी से मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। इससे मालदीव के पर्यटन व्यवसाय को बड़ा झटका लगा है। साथ ही दोनों देशों के व्यापारिक संबंध भी कमज़ोर पड़े हैं और इस वजह से भी मालदीव को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में ज़मीर के इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करना है। इसी के चलते ज़मीर आज दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *