मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से 6 आतंकी लाखों के इनामी

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से 6 आतंकी लाखों के इनामी

 गंगालूर के पीडिया के जंगल में मारे गए सभी 12 नक्सलियों के शव शनिवार को बीजापुर लाए गए। सभी मृत नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। पुलिस के मुताबिक 12 में से 6 नक्सलियों पर 31 लाख का इनाम घोषित है। जानकारी मिल रही है कि तीन दिनों में नौ अलग-अलग स्थानों पर फोर्स की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। घटनास्थल में तीन घायल नक्सलियों को भी फोर्स ने गिरफ्तार किया है, जिनका इलाज किया जा रहा है।घटनास्थल पर पुलिस ने 12 बोर की 12 बंदूकें, कारतूस और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मुठभेड़ के दौरान ज्यादातर नक्सलियों ने फोर्स की वर्दी पहन रखी थी। पुलिस के मुताबिक पीडिया के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की लंबे समय से खबर मिल रही थी। इस बीच दंतेवाड़ा,बीजापुर और सुकमा जिले से डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ और बस्तर फाइटर के 1200 से अधिक जवान रवाना किए गए थे। इस बीच फ़ोर्स जंगल में नक्सलियों की सर्चिग में लगी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *