इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 61वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर अंक तालिका में अपनी प्लेऑफ की स्थिति मजबूत की। इस जीत के सीएसके को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। राजस्थान हार के बावजूद दूसरे स्थान पर बनी हुई है और एक जीत का इंतजार कर रही है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 141 रन बनाए। 142 रन के लक्ष्य को 10 गेंद पहले 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और रचिन रविंद्र 27 रन बनाकर अश्विन का शिकार हो गए। इसके बाद चेन्नई के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे लेकिन कप्तान ऋतुराज ने मोर्चा संभाले रखा और टीम को 10 गेंद पहली ही जीत दिला दी। वह 41 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे तो समीर रिजवी ने 8 गेंदों में 15 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।