मुंबई में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत

मुंबई में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत

मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के कारण घाटकोपर इलाके में एक विशालकाय होर्डिंग (बिलबोर्ड) गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार और लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने मंगलवार को ये जानकारी दी। इसके अलावा, 74 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है, जबकि 30 से अधिक घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। होर्डिंग पंत नगर में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे एक पेट्रोल पंप पर गिरा जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यह होर्डिंग लगभग 17,040 वर्ग फुट का था। इसका लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे बड़े बिलबोर्ड के रूप में दर्ज था।सोमवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ आई धूल भरी आंधी और उसके बाद बारिश ने शहर में कहर बरपाया। इस दौरान एक विशाल विज्ञापन होर्डिंग उखड़ गया और शाम करीब 4:15 बजे कई घरों और एक पेट्रोल पंप पर गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। सोमवार देर रात तक मुंबई फायर ब्रिगेड, एमडीआरएफ और एमएमआरडीए की टीमें मलबे में फंसे 60 से ज्यादा लोगों को बचाने में कामयाब रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *