दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को हराकर शानदार जीत हासिल की लेकिन अभी प्लेऑफ का टिकट कंफर्म नहीं कर पाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। 209 रन के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ की टीम सिर्फ 189 रन बना सकी और 19 रन से मैच हार गई। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल इतिहास की इकलौती टीम है, जिसने 200 स्कोर बनाने के बाद सभी मैच जीते हैं। इस जीत ने दिल्ली को 14 अंकों तक पहुंचा दिया लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टिकट कन्फर्म हो गया।209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत खराब रही और 24 के स्कोर पर 3 विकेट गिर गए। 71 के स्कोर पर लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट गए। निकोलस पूरन ने 61 और अरशद खान ने 58 रन बनाकर टीम को मैच में बनाए जरूर रखा लेकिन इनके अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं चला और 20 ओवर में लखनऊ की टीम सिर्फ 189 रन ही बना सकी। ईशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके। दिल्ली ने इस मैच में 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और 6 को सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *