भारतीय वायु सेना ने रचा इतिहास, एयरड्रॉप किया पहला स्वदेशी पोर्टेबल अस्पताल ‘भीष्म’

भारतीय वायु सेना ने रचा इतिहास, एयरड्रॉप किया पहला स्वदेशी पोर्टेबल अस्पताल ‘भीष्म’

भारतीय वायु सेना ने मंगलवार को इतिहास रच दिया है। आगरा के मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में संयुक्त टीम ने बैटल फील्ड हेल्थ इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर मेडिकल सर्विसेज (भीष्म) पोर्टेबल अस्पताल का सफल परीक्षण किया। दैवीय आपदा हो या फिर युद्ध का मैदान, अब किसी भी दशा में लोगों को त्वरित उपचार मुहैया करा जिंदगी बचाई जा सकेंगी। BHISHM प्रोजेक्ट को रक्षा, स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की टीम ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। विमान से 1500 फीट से अधिक की दूरी से पोर्टेबल अस्पताल को दो पैराशूट के समूह से जमीन पर उतारा गया। क्यूबनुमा अस्पताल महज 12 मिनट में बनकर तैयार हो गया। यह वाटरप्रूफ और बेहद हल्का है। इसमें एक साथ 200 लोगों का इलाज किया जा सकता है। यह पहला स्वदेशी पोर्टेबल अस्पताल है। इसे ड्रोन की मदद से कहीं ले भी जा सकते हैं। इस अस्पताल को वायु, भूमि या फिर समुद्र में तैयार किया जा सकता है। हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (ADRDE) की टीम ने पैराशूट विकसित किए हैं। इसको कहीं पर भी उतारने में दो पैराशूट का प्रयोग किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *