सिंधिया राजघराने की 70 वर्षीय राजमाता माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को निधन हो गया है। बता दें कि, वो बीते कई दिनों से दिल्ली के AIIMS अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन दिन ब दिन उनकी तबियत बिगड़ती जा रही थी। बताया जा रहा है कि अंतिम समय वो एम्स के आईसीयू में वेंटिलेटर पर थीं और यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।