सीबीआई ने 17 बैंकों के कंसोर्टियम से ₹34,000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी से संबंधित DHFL मामला दर्ज किया

सीबीआई ने 17 बैंकों के कंसोर्टियम से ₹34,000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी से संबंधित DHFL मामला दर्ज किया

34000 करोड़ रुपये के बैंकिंग फ्रॉड मामले मेंकेंद्रीय जांच ब्यूरो ने डीएचएफएल के पूर्व डायरेक्टर धीरज वधावन को गिरफ्तार कर लिया है। धीरज वधावन को मुंबई में सोमवार 13 मई 2024 को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे दिल्ली में स्पेशल कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।धीरज वधावन को पहले एजेंसी ने यस बैंक भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था और वह जमानत पर थे। सीबीआई ने 17 बैंकों के कंसोर्टियम से ₹34,000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी से संबंधित DHFL मामला दर्ज किया था। यह देश में सबसे बड़ा बैंकिंग फ्रॉड है। CBI ने नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल कोर्ट में डीएचएफएल के उस समय के सीएमडी कपिल वधावन और डायरेक्टर धीरज वधावन समेत कुल 74 लोगों और 57 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इन सभी पर 17 बैंकों के साथ फ्रॉड करने का आरोप लगायाहै। चार्जशीट में CEO हरशिल मेहता के नाम को भी शामिल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *