लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया

लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 67वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। इस मैच में लखनऊ जीत हासिल करने के बावजूद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। अब अंतिम चार में पहुंचने के लिए सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स बची हैं और जगह सिर्फ एक हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और निकोलस पूरन के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 214 रन बनाए। 215 रन के जवाब में मुंबई इंडियंस सिर्फ 196 रन बना सकी और 18 रन से मैच हार गई।215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार रही और रोहित शर्मा के साथ डेवाल्ड ब्रेविस ने 6 ओवर में 53 रन बना डाले। 9वें ओवर में मुंबई को पहला झटका लगा और ब्रेविस 23 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और 120 तक पहंचते पहुंचते मुंबई ने 5 विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा 38 गेंदों में 68 रन बनाए। आखिर में नमन धीर ने 28 गेंदों में नाबाद 62 रन का पारी खेली लेकिन मुंबई को जीत नहीं दिला सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *