शराब घोटाले में ED का बड़ा ऐक्शन

शराब घोटाले में ED का बड़ा ऐक्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को अपनी आठवीं चार्जशीट दायर की। ईडी ने इसमें पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया है। गुरुवार को ईडी का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस.वी. राजू ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि आप और उसके राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ अभियोजन शिकायत पाइपलाइन में है और जल्द ही विशेष अदालत के समक्ष दायर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *