पांचवें चरण के चुनाव में सुबह 11 बजे तक 23.66 % हुआ मतदान

पांचवें चरण के चुनाव में सुबह 11 बजे तक 23.66 % हुआ मतदान

पांचवे चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर आज सोमवार, 20 मई सुबह 6 बजे से मतदान जारी है। पांचवें फेस में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, उमर अब्दुल्ला समेत कई दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला इसी चरण में होना है। लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 5, झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर की एक, लद्दाख की एक, ओडिशा की 5 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर चुनाव है।

EC के अनुसार पांचवें चरण के मतदान में 8.95 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिलाएं और 5409 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।  पांचवें फेज में 695 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

बिहार 21.11%  

जम्मू और कश्मीर 21.37% 

झारखंड 26.18% 

लद्दाख 27.87% 

महाराष्ट्र 15.93% 

ओडिशा 21.07% 

पश्चिम बंगाल  32.70%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *