देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के लगभग सभी राज्य भीषण गर्मी के साथ ही हीटवेव की मार झेल रहे हैं। पहाड़ों पर तो फिर भी लोगों को थोड़ी राहत है। लेकिन मैदानी राज्यों में तापमान अब 45 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। रविवार को तो दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा और यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
इस बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी करते हुए बताया कि 23 मई तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। यही नहीं अभी जो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब है, वह कुछ जगहों पर बढ़कर 46 या 47 डिग्री तक भी हो सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के राज्यों में कब बारिश होगी और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।