सिंगापुर के बाद कतर एयरवेज की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:

सिंगापुर के बाद कतर एयरवेज की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी:

दोहा से डबलिन जा रहा ​कतर एयरवेज का एक विमान टर्बुलेंस में फंस गया। फ्लाइट QR017 का टर्बुलेंस से सामना रविवार 26 मई को तुर्किये के ऊपर से उड़ान भरते वक्त हुआ। इस घटना में 6 क्रू मेंबर समेत 12 लोग घायल हो गए।

कतर एयरवेज के द्वारा दिए बयान में कहा, ‘विमान सुरक्षित रूप से डबलिन में उतर गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।’ इससे पहले 21 मई को सिंगापुर की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई थी। उस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि 30 से ज्यादा पैसेंजर घायल हो गए थे।डबलिन एयरपोर्ट ने X पर बताया कि कतर एयरवेज की दोहा से आ रही फ्लाइट QR017 दोपहर एक बजे के पहले सुरक्षित लैंड कर गई। जैसे ही फ्लाइट ने लैंडिंग की, तुरंत इमरजेंसी सर्विस, पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम पहुंच गई थीं। तुर्किये के आसमान में फ्लाइट को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था। 2 पैसेंजर्स और 6 क्रू मेंबर्स को चोटें आई थीं। डबलिन एयरपोर्ट टीम स्टाफ और यात्रियों का पूरा सहयोग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *