आज रात बंगाल तट से टकराएगा चक्रवात ‘रेमल’

 आज रात बंगाल तट से टकराएगा चक्रवात ‘रेमल’

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान “रेमल” 07 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया है। तूफान खेपापुरा (बांग्लादेश) से 260 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, मोंगला (बांग्लादेश) से 310 किमी दक्षिण, सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) से 240 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से 280 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है।पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मंदारमणि और दीघा इलाके में मौसम बदलने लगा है। IMD के अनुसार, चक्रवात ‘रेमल’ अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। इसके साथ ही 26 मई की आधी रात के आसपास बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों से गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में टकराने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *