इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और सिर्फ 113 रन पर ही ढेर हो गई। यह आईपीएल के इतिहास में खेले गए फाइनल का सबसे छोटा स्कोर था। 114 रन लक्ष्य को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और तीसरी बार आईपीएल का खिताब भी जीत लिया।114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को सुनील नरेन और रहमानुल्लाह गुरबाज ने धमाकेदार शुरुआत दी। हालांकि नरेन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और गुरबाज ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया। वेंटकेश ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो गुरबाद 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने वेंकटेश का साथ दिया और उन्होंने टीम को खिताब जीता था। 114 रन के लक्ष्य को कोलकाता ने 2 विकेट गंवाकर 10.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।