आम आदमी पार्टी चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब नीति के संबंध में चिकित्सा आधार पर अपनी अंतरिम जमानत को सात दिनों के लिए बढ़ाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के 50 दिन बाद और सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें 1 जून तक जमानत दिए जाने के कुछ घंटों बाद केजरीवाल को 10 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था।