पीएम मोदी की हुई इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात

पीएम मोदी की हुई इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे पर इटली गए। पीएम मोदी हर साल होने वाले G7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए इटली गए हैं। G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली के अपुलिया में फसानो शहर में लग्ज़री रिज़ॉर्ट बोरगो एग्नाज़िया में 13 से 15 जून तक हो रहा है। पीएम मोदी शुक्रवार तड़के सुबह ही इटली पहुंचे और इटली पहुंचने के कुछ देर बाद ही G7 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंच गए, जहाँ वह कई लोगों से मिले और द्विपक्षीय मीटिंग्स में भी शामिल हुए। G7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की मुलाकात इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *