18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज हो रही है। 3 जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती 2 दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। वहीं गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। विपक्ष ने प्रोटेम अध्यक्ष की नियुक्ति के अलावा नीट-यूजी पेपर लीक व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के मामले में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे पहले दिन ही हंगामे के आसार बने हुए हैं।