सोमवार तड़के रूस पर आतंकी हमला हो गया। आतंकियों ने पूजाघरों को टारगेट कर वहां हमला बोला, इस भीषण आतंकी हमले में 9 की मौत हो गई है वहीं 25 लोग घायल हो गए हेैं। ये हमला रूस के दक्षिणी प्रांत दागिस्तान में हुआ है। यहां अलग-अलग 3 जगहों पर आतंकियों ने ये दहशतगर्दी मचाई। रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में 7 कानून प्रवर्तन अधिकारी, चर्च का एक पुजारी और एक चर्च सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। रूसी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकी भी मारे गए हैं।