18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला संबोधन है। राष्ट्रपति अभिभाषण के माध्यम से सरकार अपने कार्यक्रमों और नीतियों की रूपरेखा बताती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में नवनिर्वाचित सांसदों और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दुनिया ने देखा कि लोगों ने लगातार तीसरी बार स्थिर सरकार चुनी है। जनता ने तीसरी बार सरकार पर भरोसा जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार ,27 जून, 2024 को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं सामने रख सकती हैं।