जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। एक ऑपरेशन के दौरान प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) तंजीम के चार-आतंकवादियों को मार गिराया गया है। साथ ही भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य खतरनाक हथियार भी बरामद किया गया है।जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन की जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर के डीआईजी जावेद इकबाल मट्टू ने बताया कि 6 जुलाई को कुलगाम में दो जगह कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई मोदरगाम में की गई, यहां हिजबुल मुजाहिदीन के दो आंतकियों को मार गिराया गया। वहीं दूसरा एनकाउंटर दक्षिण कश्मीर के चिनिगाम में हुआ, यहां भी चार आतंकियों को मार गिराया गया।