जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने सैन्य वाहन पर हमला कर दिया है। हमले के जवाब में भारतीय सैनिकों ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना से मिल रही जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब कठुआ के कंड़ी क्षेत्र के लोहाई मल्हार में जैंडा नाला के पास आतंकियों ने भारतीय सेना के वाहन को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस मुठभेड़ के लिए सेना की बैकअप टीम भी रवाना हो गई हैं। पूरे इलाकों को घेर लिया गया है और आसपास के संपर्क मार्ग को भी अलर्ट पर रखा गया है