जम्मू-कश्मीर के डोडा के कस्तीगढ़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में चल रही है। इस मुठभेड़ में दो जवान जख्मी हो गए हैं। पुलिस और भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। डोडा में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन का लगातार चार दिन से जारी है। गौरतलब है कि सोमवार को एक कैप्टन सहित चार जवान शहीद हो गए थे। भारतीय सुरक्षा बलों ने आज सुबह तड़के डोडा के कास्तीगढ़ इलाके के घने जंगलों में आतंकियों को घेरा हुआ है। करीब 70 किलोमीटर इलाका घेर लिया गया है। दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों की तरफ से पूरे इलाके को सेनीटाइज कर लिया है। किसी भी तरीके से वहां जो आतंकी है वो भाग ना सकें।