छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा सीमा में ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया IED बम अटैक

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा सीमा में ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया IED बम अटैक

बीजापुर-सुकमा सीमा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर आईईडी बम से हमला कर दिया। हमले में दो जवान शहीद हो गए, वहीं चार सुरक्षाबलों को गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि जवानों की टीम बीजापुर-सुकमा सीमा पर सर्चिंग ऑपरेशन के लिए निकली हुई थी। इसमें Central Reserve Police Force (CRPF), कोबरा, (DRG) District Reserve Guard, (STF) Special Task Force के जवान शामिल थे।इस नक्सली हमले में STF के दो जवान प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह शहीद हुए है। घायल जवानों को तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल लाया गया। जहां चारों घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, जवानों को हाथ और पैर पर गंभीर चोटेंलगी है। यह पूरी घटना तर्रेम थाना क्षेत्र से है जहां जवानों को टीम सुकमा बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन के लिए संयुक्त रूप से निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर आईईडी अटैक कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *