आज बजट के दिन शेयर बाजार में गिरावट और फिर रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स 79,224 का डे लो बनाकर 73 अंक की गिरावट के साथ 80,429 के स्तर पर बंद हुआ। निचले स्तर से सेंसेक्स में 1,205 अंक की रिकवरी आई।
वहीं, निफ्टी ने 24,074 का डे लो बनाया। दिनभर कारोबार के बाद निफ्टी 30 अंक की गिरावट के साथ 24,479 के स्तर पर बंद हुआ। निचले स्तर से निफ्टी में 405 अंक की रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली।
कुछ फाइनेंशियल एसेट्स में शार्ट टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स दर 15% से बढ़ाकर 20% कर दी गई है। वहीं, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स दर (LTCG) 10% से बढ़ाकर 12.5% करने का ऐलान किया गया है। इसी के कारण आज शेयर बाजार में गिरावट रही। हालांकि, सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन की छूट की सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 1.25 लाख कर दिया है।