जम्मू-कश्मीर के बट्टाल में मुठभेड़ , 1 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के बट्टाल में मुठभेड़ , 1 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के जम्मू रीजन के बट्टाल सेक्टर में मंगलवार सुबह करीब 3 बजे आर्मी-आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। सेना की ओर से X पर बताया कि आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इसके पहले सोमवार को भी सुबह करीब 3 बजे जम्मू रीजन में ही एनकाउंटर हुआ था। राजौरी के घोंधा में आतंकियों ने शौर्य चक्र विजेता परशोत्तम कुमार के घर पर हमला किया था। हमले की खबर लगते ही 63 आरआर आर्मी कैंप से आई टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मार गिराया था। हमले में एक जवान और परशोत्तम कुमार के चाचा घायल हुए। राजौरी में आज दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *