बांग्लादेश में सोमवार को 4 लाख प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा मांगते हुए सड़कों पर उतरे। दोपहर होते-होते हसीना ने न सिर्फ इस्तीफा दिया, बल्कि वे देश छोड़कर भी भाग गईं।
बांग्लादेश के लोगों को उनके इस्तीफे की खबर वहां के आर्मी चीफ वकार-उज-जमान ने दी। उन्होंने बताया कि अब देश में अंतरिम सरकार बनेगी।